फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rath Yatra Mela Varanasi: एक से चार जुलाई तक दोपहर 12 बजे के बाद रथयात्रा चौराहा रहेगा नो व्हीकल जोन, यहां देखें ट्रैफिक डायवर्जन

Wed, 29 Jun 2022 06:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में एक से चार जुलाई तक रथयात्रा मेले का आयोजन है। मेले में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर यातायात पुलिस की ओर से कई मार्गों पर आवागमन पर प्रतिबंध लगाकर रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
वाराणसी में रथयात्रा मेला ( फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में रथयात्रा मेला पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। एक जुलाई से चार जुलाई के बीच दोपहर 12 बजे से लेकर अलसुबह चार बजे तक रथयात्रा चौराहा नो व्हीकल जोन रहेगा।

विज्ञापन


एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने बताया कि रथयात्रा चौराहा से गुरूबाग तिराहा तक और रथयात्रा चौराहा से बैजनत्था हनुमान मंदिर मोड़ तिराहा, रथयात्रा चौराहा से आशीर्वाद द हास्पिटल महमूरगंज रोड और रथयात्रा चौराहा से सिगरा चौराहे तक नो व्हीकल जोन रहेगा। इस तरह वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। वहीं, एंबुलेंस, शव और दिव्यांग वाहन सभी तरह के प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। उन्होंने अपील की है कि आमजन सहयोग कर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखें। 

  • बीएचयू-भेलूपर से रथयात्रा जाने वाले वाहनों को कमच्छा से बैजनत्था की तरफ मोड़ते हुए आशीर्वाद क्लीनिक आकाशवाणी की तरफ से निकाला जाएगा। 
  • लक्सा से रथयात्रा की तरफ जाने वाले समस्त वाहनों को गुरूबाग तिराहे से नीमामाई तिराहे की तरफ मोड़ा जाएगा। 
  • सिगरा से रथयात्रा जाने वाले समस्त वाहनों को सिगरा चौराहे से महमूरगंज की तरफ निकाला जाएगा। 
  • महमूरगंज चौराहे से रथयात्रा जाने वाले सभी वाहनों को आकाशवाणी तिराहा से सिगरा की तरफ निकाला जाएगा। 
  • किसी भी चार पहिया वाहन, ठेला गाड़ी, जिस पर दुकान लगी रहती है और सामान बेचा जाता है, को मेले के अंदर किसी भी गली में नहीं घुसने दिया जाएगा। सिगरा चौराहा, महमूरगंज, गुरूबाग तिराहा के समीप कार, ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक, रिक्शा और सभी प्रकार के वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।

भारी वाहन इधर से होकर जाएंगे

एडीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि नो इंट्री समाप्त होने पर जिन भारी वाहनों (ट्रक आदि) को मंडुवाडीह तक आना है, वह मोहनसराय, रोहनिया, चांदपुर, मुढ़ैला होते हुए मंडुवाडीह तक आ सकते हैं। नो-इंट्री समाप्त होने पर जिन भारी वाहनों (ट्रक आदि) को सिगरा तक आना है, वह मोहनसराय, रोहनिया, चांदपुर, लहरतारा, धर्मशाला, इंग्लिशिया लाइन, मलदहिया होते हुए सिगरा तक आ सकते हैं।

नो-इंट्री समाप्त होने पर जिन भारी वाहनों (ट्रक आदि) को सिगरा से हरहुआ होकर या बाबतपुर जाना होगा, वह वाहन सिगरा, मलदहिया, चौकाघाट, ताड़ीखाना पुलिस लाइन चौराहा, भोजूबीर, गिलटबाजार, तरना, हरहुआ होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन

एडीसीपी ट्रैफिक ने शहरवासियों से अपील किया कि एक जुलाई से चार जुलाई की दोपहर 12 बजे से भोर चार बजे तक डायवर्जन के बीच कम से कम वाहनों का प्रयोग करें। मेला में आने से पहले अपने वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें