शिवपुर स्थित रथयात्रा मेले में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शिवपुर में निकली रथयात्रा, भक्तों ने किए भगवान के दर्शन
शिवपुर में शुक्रवार को रथयात्रा मेला सजा। पं. बटुक नाथ पांडेय गणेश मंदिर की ओर से 114 साल से चली आ रही रथयात्रा मेले की परंपरा निभाई गई। महापौर अशोक तिवारी ने मेले का शुभारंभ शाम को चार बजे भगवान की आरती उतारकर किया। स्व. पं. बटुक नाथ पांडेय के वंशज पिछले 114 सालों से रथयात्रा की परंपरा निभा रहे हैं। महंत अशोक दुबे ने भगवान की आरती उतारी। मेले का समापन रात्रि में 11:30 बजे आरती के साथ हुआ।