फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार और अमावस्या पर ग्रह नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग, पितरों की याद में करें ये काम

Mon, 20 Jul 2020 02:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
तर्पण, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार पर ग्रह नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। 20 जुलाई को हरियाली और सोमवती अमावस्या के साथ पुनर्वसु नक्षत्रए हर्षण योगए चतुष्पद करणए सर्वार्थसिद्धि योग तीसरे श्रावण सोमवार को बेहद खास बना रहा है। ज्योतिषाचार्य पं. दीपक मालवीय के अनुसार इस तिथि पर पितरों के लिए पूजा-पाठ और श्राद्ध-तर्पण किया जाता है।

विज्ञापन

पितरों को चढ़ाने वाले फूल सेवंती, अगस्त, तुलसी, भृंगराज ,शमी, आंवला, श्वेत पुष्प आदि के पौधे लगा सकते हैं। इनका रोपण करें और आगामी श्राद्धपक्ष में पितरों को अर्पित करें। इससे घर-परिवार में सुख बढ़ेगा। पौधों के रूप में पूर्वजों की याद भी बनी रहेगी। 


हरियाली अमावस्या पर होती अच्छी खेती की कामना 
श्रावण अमावस्या को हरियाली अमावस्या भी कहते हैं। भगवान शिव-पार्वती के साथ पितरों की भी पूजा होती है। अच्छी खेती के लिए किसान हल हंसिया की पूजा भी करते हैं। किसानों की समृद्धि और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश देने के लिए यह पर्व मनाया जाता है। श्रावण अमावस्या पर किसी एकांत स्थान के जलाशय में जाकर स्नान-दान गरीबों को भोजन कराने से पितृगण प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन

ग्रह होते हैं शांत 
पौधरोपण से राशि के अनुसार पेड़ लगाने से न केवल वह ग्रह शांत होता है बल्कि जैसे-जैसे पौधा बढ़ता है। व्यक्ति को उतना ही अधिक उसका लाभ मिलता है। वह सफलता के सोपान चढ़ने लगता है। राशि व ग्रह के अनुसार पेड़ लगाने से उनके प्रभाव भी सकारात्मक पड़ते हैं। इसके साथ ही सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है।

यह पौधे ग्रह के अनुसार लगाएं ग्रह के अनुसार भी पौधे रोपे जा सकते हैं। इसमें सूर्य ग्रह का अर्क, चंद्रमा को पलाश, मंगल का खैर, बुध का अपामार्ग, गुरु का पीपल, शुक्र का सफेद चंदन या गूलर, शनि का शमी, राहु का दूर्वा व केतु का कुश वृक्ष माना जाता है। इन पौधों को रोपने से ग्रह शांत होते हैं। जीवन में खुशहाली भी आती है।
विज्ञापन

यह पौधे राशि के अनुसार-
मेष के लिए आंवला
वृष के लिए जामुन
मिथुन के लिए कटहल
कर्क के लिए नागकेशर
सिंह के लिए बेल
कन्या के लिए आम
तुला के लिए सफेद पलाश
वृश्चिक के लिए बरगद
धनु के लिए पीपल
मकर के लिए शीशम
कुंभ के लिए खैर या शमी
मीन के लिए नीम, पीपल

पेड़ काटने से आती है जीवन में परेशानी 
ज्योतिष के अनुसार पेड़ काटने से जीवन में कई प्रकार की परेशानी आती है। ग्रह बाधा भी शुरू हो जाती है। इसलिए कभी भी हरे भरे पेड़ों को नहीं काटना चाहिए। यह पौधे सभी राशियों के लिए शुभ नागचंपा, अशोक, जूही, अर्जुन, नारियल के पौधे या पेड़ लगाना सभी राशियों के लिए शुभ माना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें