जिले में लू से पीड़ित मरीजों के त्वरित इलाज के लिए रैपिड एक्शन टीम का गठन किया गया है। शासन के निर्देश पर सीएमओ ने ब्लॉकवार चिकित्सकों की टीम गठित कर उन्हें ऐसे मरीजों की जानकारी मिलने के बाद त्वरित इलाज का निर्देश दिया। शनिवार को सीएमओ आफिस पर हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई।
इसके तहत ब्लॉकवार रैपिड एक्शन टीम के गठन के साथ ही सरकारी अस्पतालों में अलग वार्ड बनाने का भी निर्णय लिया गया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि टीम में हर ब्लॉक के चिकित्सकों, कर्मचारियों को रखा गया है।
इसकी मानीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिसका प्रभारी डिप्टी सीएमओ डॉ. जंगबहादुर को बनाया गया है। लू पीड़ितों की सूचना डॉ. जंगबहादुर के मोबाइल नंबर 9918901467 पर भी दी जा सकती है।