फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के ससुराल गई विवाहिता के साथ भाभी के भाई ने किया दुष्कर्म

Mon, 27 Nov 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
भाई के ससुराल गई विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता से दुष्कर्म किया भाभी के भाई ने। मामले में पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और धमकी देने का केस दर्ज कर किया है।  घटना 19 नवंबर को सोनभद्र जिले के एक गांव में हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है।  पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पूर्व चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता अपने भाभी के मायके शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी।  19 नवंबर की रात भाई के साले ने उक्त विवाहिता के साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन

लोग चाहते थे किसी को पता न चले ये बात

प्रतीकात्मक तस्वीर
पीड़िता ने मोबाइल से अपने पति को घटना की सूचना दी। कई दिनों तक पीड़िता और आरोपी के घरवालों के बीच सुलह समझौते की बात चली, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। शुक्रवार को पीड़िता को लेकर उसका पति शाहगंज थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दिया।

सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी छविंदर के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि पीड़िता का मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही बलात्कार हुआ है या नहीं इसका स्पष्ट पता चल सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें