फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगभरी एकादशी: बाबा के दर्शन से पहले पढ़ लें ये खबर..., DCP ने दिए निर्देश; नंदू फारिया गेट से मिलेगा प्रवेश

Fri, 07 Mar 2025 03:36 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रंगभरी एकादशी में भक्तों की भीड़ काे देखते हुए बाबा के दर्शन-पूजन को लेकर बदलाव किए गए हैं। डीसीपी सुरक्षा ने इसको लेकर बैठक भी की। उन्होंने कहा कि मुख्य मंदिर परिसर में बल्ली की मजबूत बैरिकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
काशी में गभरी एकादशी की तैयारियां तेज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rangbhari Ekadashi 2025: रंगभरी एकादशी पर 10 मार्च को श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं को नंदू फारिया गेट से प्रवेश दिया जाएगा। धाम परिसर को चार भाग में विभाजित कर दर्शनार्थियों की निकासी के लिए अतिरिक्त पुलिस तैनात की जाएगी। 

विज्ञापन


धाम में माला-फूल, प्रसाद, गंगाजल, अबीर-गुलाल और दूध के अलावा अन्य कोई भी सामान पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। रंगभरी एकादशी पर स्पर्श दर्शन भी प्रतिबंधित रहेगा। सुगम दर्शन रात दो बजे तक कर सकेंगे। मैदागिन से गोदौलिया चौराहे तक नो व्हीकल जोन रहेगा।

पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा एवं अभिसूचना) सूर्यकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में गुरुवार को विश्वनाथ धाम स्थित पिनाक भवन में रंगभरी एकादशी के आयोजन को लेकर बैठक की गई। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक दर्शन-पूजन कराने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग और जिगजैग की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य मंदिर परिसर में बल्ली की मजबूत बैरिकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन


गलियों और मुख्य मार्ग से धाम आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक आने-जाने के लिए अतिरिक्त पुलिस प्रबंध रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी और छाया की व्यवस्था की जाएगी। 

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धाम परिसर में आपात चिकित्सा, खोया-पाया केंद्र, पुलिस सहायता केंद्र और पर्याप्त संख्या में लाउडहेलर और लाउडस्पीकर की व्यवस्था की जाएगी। संपूर्ण धाम परिसर की सीसी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इस दौरान एडीसीपी (महिला अपराध) ममता रानी, एडीसीपी (सुरक्षा) आलोक कुमार के अलावा सीआरपीएफ, मंदिर प्रशासन और अग्निशमन विभाग के अफसर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें