फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rangbhari Ekadashi 2024: बाबा विश्वनाथ की यात्रा में बरसेंगे काशी, अयोध्या और मथुरा के गुलाल; खासियत जान लें

Thu, 14 Mar 2024 03:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

इस बार रंगभरी एकादशी पर अयोध्या, काशी और मथुरा के विशेष गुलाल बरसेंगे। अयोध्या से रामभक्त मंडली की ओर से तैयार किया गया विशेष अबीर-गुलाल आएगा तो वहीं, मथुरा कारागार में बंदियों के हाथों से तैयार हर्बल अबीर बाबा को अर्पित किए जाएंगे।
विज्ञापन
रंगभरी एकादशी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगभरी एकादशी पर त्रिपुरारी के भाल तीन-तीन पुरियों का गुलाल सजेगा। 20 मार्च को महंत आवास से निकलने वाली बाबा विश्वनाथ की पालकी यात्रा में इस बार काशी के साथ अयोध्या के कर्मकांडी ब्राह्मण आचार्य अनिल तिवारी भी भेजेंगे अबीर-गुलाल। मथुरा के कैदियों का तैयार किया गया गुलाल काशीपुराधिपति को होगा अर्पितग। 

विज्ञापन


अयोध्या से रामभक्त मंडली की ओर से तैयार किया गया विशेष अबीर-गुलाल आएगा। वहीं, मथुरा कारागार में बंदियों के हाथों से तैयार हर्बल अबीर बाबा को अर्पित किए जाएंगे।

महंत परिवार के प्रतिनिधि पं. वाचस्पति तिवारी ने बताया कि शिव-पार्वती के गौना उत्सव को खास बनाने के लिए मथुरा जेल में बंद कैदी खास गुलाल तैयार कर रहे हैं। जेल में अरारोट में सब्जियों को मिलाकर हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है। हर्बल गुलाल बनाने के लिए अरारोट में पालक को पीसकर प्राकृतिक हरा रंग निकालकर इसे तैयार किया जा रहा है। इसी तरह मेथी को पीसकर हल्का हरा रंग, चुकंदर से लाल रंग और हल्दी पाउडर से पीला गुलाल तैयार किया जा रहा है। इसमें खुशबू के लिए बिना केमिकल वाला इत्र मिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी में उड़ता है हजारों क्विंटल गुलाल

रंगभरी एकादशी। - फोटो : अमर उजाला
शिवांजलि के सह संयोजक संजीवरत्न मिश्र ने बताया कि इस बार अयोध्या के कर्मकांडी ब्राह्मण आचार्य अनिल तिवारी ने शिव-पार्वती के गौना के लिए विशेष अबीर भेजने की स्वीकृति दी है। प्रतिवर्ष बाबा विश्वनाथ के लिए उनके अनन्य प्रिय श्रीराम की नगरी से अबीर-गुलाल भेजा जाएगा। वहीं, विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ के अध्यक्ष रमेश तिवारी ने बताया बाबा के पालकी यात्रा वाले रास्ते में व्यवसायी संघ की ओर से सवा क्विंटल हर्बल गुलाल रंगभरी एकादशी पर पूर्व महंत के आवास से विश्वनाथ मंदिर के बीच जुटने वाले भक्तों के बीच वितरित किया जाएगा। बाबा की पालकी पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की जाएगी।

पं. वाचस्पति तिवारी ने बताया कि काशी में बाबा विश्वनाथ की परंपरा से जुड़ा बाबा-माता गौरा के गौना के अवसर पर पूर्व महंत के आवास से निकलने वाली पालकी पर हर साल हजारों क्विंटल गुलाल उड़ाए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें