फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात ने शूटिंग में डाला खलल, रणवीर और आलिया ने की गंगा में बोटिंग

Sat, 14 Dec 2019 10:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग करते रणबीर कपूर और आलिया भट्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग के लिए काशी पहुंचे आलिया और रणवीर की जोड़ी की एक झलक पाने के लिए पहुंचे समर्थकों को निराश लौटना पड़ा। बरसात के कारण तय शेड्यूल की शूटिंग शुक्रवार को कैंसिल करनी पड़ी। फिल्म के कुछ दृश्यों को इनडोर ही फिल्माया गया।
विज्ञापन


हालांकि बरसात अधिक होने के कारण चेतसिंह किले में शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। रणवीर और आलिया गुरुवार को फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे थे।

शुक्रवार को रणबीर और आलिया की आने वाली एक फिल्म की शूटिंग के लिए चेतसिंह किले में सेट लगाया गया लेकिन लगातार हो रही बरसात के कारण कई बार शूटिंग को रोकना पड़ा। इसके चलते दोनों कलाकारों ने बनारस के घाटों पर जमकर मस्ती। गंगा में बोटिंग करते हुए दोनों कलाकार गुलेरिया कोठी पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन

घाट पर मौजूद लोगों ने दोनों कलाकारों को देखा तो उन्होंने सेल्फी लेने का प्रयास किया लेकिन सुरक्षाकर्मियों के कारण वह नजदीक नहीं जा सके। फिल्म की यूनिट से जुड़े लोगों ने बताया कि चेतसिंह किले में शूटिंग नहीं होने के कारण गुलेरिया कोठी में फिल्म के कुछ सीन को फिल्माया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग बनारस में कई जगहों पर होनी है। इसमें शहर के कई स्थानों को चिन्हित किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें