फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कैब का विरोध कर रहे लोगों को देख इंस्पेक्टर ने खोया आपा, एसएसपी बोले- होगी कार्रवाई

Sat, 14 Dec 2019 09:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वीडियो हुआ वायरल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के जैतपुरा क्षेत्र में बगैर अनुमित के नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करने के लिए सड़क पर आए लोगों को देख शुक्रवार को इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने अपना आपा खो दिया। लोगों का आरोप है कि उन्हें शांतिपूर्वक तरीके से वापस लौटाने की बजाय इंस्पेक्टर जैतपुरा ने धमकाया कि चीरकर यहीं खत्म कर दूंगा...। इंस्पेक्टर से कहा गया कि अभद्रता न करें तो उन्होंने कहा कि सारा खानदान चिथड़ा कर दूंगा, अभी मुझे जानते नहीं हो...।

विज्ञापन


लोगों से सौम्यता और सलीके से पेश आने का दावा करने वाली पुलिस के इंस्पेक्टर का यह रूप देख लोग अवाक रह गए। वहीं, प्रकरण से संबंधित वीडियो व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हो रहा है।

जैतपुरा थाना अंतर्गत सरैयां बाजार क्षेत्र में लोग जुमे की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करने सड़क की ओर जा रहे थे। हालांकि, विरोध करने वालों ने इसके लिए पुलिस और प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी। साथ ही, मौजूदा समय में जिले में धारा 144 लागू है। इसके अनुसार कोई जुलूस नहीं निकाल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुमे की नमाज के मद्देनजर क्षेत्र में पुलिस भी जगह-जगह तैनात थी। इसी दौरान जुलूस की शक्ल में सड़क की ओर लोगों को बढ़ते देख दो दरोगा उनके पास पहुंचे। लोगों ने कहा कि वह कुछ दूर तक जाएंगे और शांतिपूर्वक विरोध जताकर ज्ञापन सौंपेंगे।

इसी बीच इंस्पेक्टर जैतपुरा आ गए और विरोध करने जा रहे लोगों को धमकाते हुए सड़क से खदेड़ दिया। इस संबंध में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। प्रकरण की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें