फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल मिस काशी, हिमांशु बने मिस्टर काशी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हाई बीट्स के बीच रैंप पर कैट वॉक करती मॉडल। भारतीय और पश्चिमी कला व संस्कृति में रंगे परिधान। फैशन का है ये जलवा की धुन पर मॉडलों ने जब कैटवॉक किया तो पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। मौका था मंगलवार को एक होटल में आयोजित मिस्टर और मिस स्टार ऑफ काशी प्रतियोगिता का।
विज्ञापन

सोल एंटरटेंमेंट की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में काजल सिंह को मिस स्टॉर ऑफ काशी का विनर चुना गया तो वही हिमांशु गौतम मिस्टर स्टॉर ऑफ काशी के खिताब के लिए चुने गए। प्रतियोगिता के सिग्नेचर राउंड में मॉडलों ने शिव परिवार और नव दुर्गा का रूप धारण मंच पर प्रस्तुति दी। इस राउंड की कोरियोग्राफी सलमान सिक्का द्वारा की गई थी। अगले राउंड में मॉडलों ने पाश्चात्य संस्कृति की झलक दिखाई। जिसमें मॉडलों ने गाउन, ए-लाइन ड्रेस, ईवनिंग गाउन, काफ्तान, ऑफ शोल्डर, डंगरी पहनकर रैप पर अपनी चाल और अदा से दर्शकों को अपना कायल बनाया।
नुक्कड़ नाटक से दिया बेटी बचाने का संदेश
कार्यक्रम में आए दिशा क्रिएशन के सदस्यों ने अपने नुक्कड़ नाटक ‘कमला का कमाल’ से समाज को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। जिसके बाद फिल्मी गीतों के फ्यूजन पर अनुज ने अपनी बेहतरीन डांस स्टेप्स दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी रहे विजेता
मिस स्टार ऑफ काशी प्रथम रनरअप- रीद्धिमा सिंह
मिस स्टार ऑफ काशी द्वितीय रनरअप- शहनाज रेयाइन
मिस्टर स्टार ऑफ काशी प्रथम रनरअप- मुकेश गौतम
मिस्टर स्टार ऑफ काशी द्वितीय रनरअप- रीतिका श्रीवास्तव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें