फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंच स्वरूपों की विदाई के साथ रामलीला समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर की रामलीला का समापन रविवार को पंच स्वरूपों की विदाई के साथ हुआ। शरद पूर्णिमा के दिन रविवार को विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला के पंच स्वरूपों को काशीराज परिवार के अनंत नारायण सिंह ने किले में आमंत्रित किया। हाथियों पर सवार होकर किला पहुंचे पंच स्वरूप को अनंत नारायण सिंह ने विदाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने पंच स्वरूपों के पांव पखारे और भोग लगाया। इस अवसर पर रामलीला के व्यास रघुनाथ दत्त, शिव दत्त, कृष्ण दत्त, संपत व्यास, हनुमान जी, वशिष्ठ के अलावा रामायणी और लीला के सहयोगियों को दक्षिणा प्रदान की गई। इसके बाद पांचों स्वरूप हाथियों पर सवार होकर दुर्ग से बाहर निकले और श्रद्धालुओं को दर्शन देते हुए रामलीला स्थल अयोध्या मैदान पहुंचे। अंत में आरती के बाद एक माह तक मंचित होने वाली लीला का समापन हुआ।
वहीं, खजुरी में श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में राजगद्दी की लीला का मंचन हुआ। श्री आदि रामलीला समिति कटारी के तत्वावधान में होने वाली रामलीला के अंतर्गत दो दिवसीय मेले के पहले दिन रावण वध हुआ। मेले में 40 फीट के रावण के पुतले को भगवान राम ने अग्नि बाण से दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें