फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर की रामलीला: अंश पांडेय होंगे राम, सीता की भूमिका में रुद्र; कल प्रथम गणेश पूजन से होगा श्रीगणेश

Sat, 01 Aug 2026 11:34 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: रामनगर की रामलीला में अंश पांडेय राम होंगे और सीता की भूमिका में रुद्र होंगे। कल यानी रविवार को चौक स्थित पक्की पर प्रथम गणेश पूजन के साथ ही रामलीला का श्रीगणेश हो जाएगा।
विज्ञापन
रामनगर की रामलीला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 सितंबर से शुरू हो रही विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला के लिए शुक्रवार को मुख्य स्वरूपों का चयन हो गया। इसमें अंश पांडेय को राम और रुद्र उपाध्याय का चयन सीता की भूमिका के लिए हुआ है।

विज्ञापन


रविवार को चौक स्थित पक्की पर प्रथम गणेश पूजन के साथ ही रामलीला का श्रीगणेश हो जाएगा। शुक्रवार की शाम काशीराज परिवार के डॉ. अनंत नारायण सिंह की उपस्थिति में मुख्य स्वरूपों के चयन के लिए तीसरी बार स्वर परीक्षा हुई। 

रामनगर किले के जवाहिरखाने के ऊपर खुली छत पर स्वर परीक्षा में वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर आदि जिलों के 23 बच्चों ने भाग लिया। इन बच्चों से श्लोक, मानस की चौपाइयां सुन कर इनकी आवाज और कंठ की मिठास और बाल सुलभ कमनीयता परखी गई। इसके बाद डॉ. अनंत नारायण सिंह की सहमति के बाद पांच बच्चों के चयन पर अंतिम मुहर लगी।
विज्ञापन


चयन के मुताबिक चुनार मिर्जापुर निवासी अंश पांडेय राम की भूमिका निभाएंगे। दुलहीपुर, मुगलसराय के रुद्र उपाध्याय सीता की भूमिका में होंगे। प्रह्लादघाट के श्रेयांश उपाध्याय भरत, महमूरगंज के भरत तिवारी लक्ष्मण बनेंगे। शत्रुघ्न की भूमिका में जमालपुर मिर्जापुर के शिवांश उपाध्याय रहेंगे। 

आम तौर पर स्वर परीक्षा दो चरणों में की जाती है लेकिन दो दौर में योग्य बच्चों के नहीं मिलने से तीसरे दौर की चयन परीक्षा में अंतिम रूप से बच्चों का चयन हुआ। स्वर परीक्षा के दौरान रामलीला के मुख्य व्यास शिवदत्त व्यास, रामलीला अधिकारी जयप्रकाश पाठक, आदित्य व्यास, मनोज श्रीवास्तव भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें