फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar Ki Ramlila: 21वें दिन राम और रावण की सेना ने शुरू की युद्ध की तैयारी, लीला स्थल पर कीचड़ से परेशानी

Fri, 30 Sep 2022 12:03 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रामनगर की रामलीला में 21वें दिन श्रीराम का सेना सहित सिंधु पार गमन, सेना वर्णन, सुबेल गिरी विश्राम और अंगद विस्तार की लीला हुई। 
विज्ञापन
रामनगर की रामलीला का 21वां दिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौं मम चरन सकसि सठ टारी, फिरहिं रामु सीता मैं हारी। सुनहु सुभट सब कह दससीसा, पद गहि धरनि पछारहु कीसा। अर्थात अंगद ने कहा अरे मूर्ख! यदि तू मेरा चरण हटा सके तो श्री रामजी लौट जाएंगे, मैं सीताजी को हार गया। रावण ने कहा- हे सब वीरों! सुनो, पैर पकड़कर बंदर को पृथ्वी पर पछाड़ दो। इंद्रजीत समेत अनेक राक्षस पूरे बल से झपटे, लेकिन पैर नहीं हिला सके। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रामनगर की रामलीला में 21वें दिन श्रीराम का सेना सहित सिंधु पार गमन, सेना वर्णन, सुबेल गिरी विश्राम और अंगद विस्तार की लीला हुई। भरी सभा में अंगद का पांव तक नहीं हिला पाने वाले राक्षस राज रावण ने श्रीराम की वानरी सेना को परास्त करने के लिए राक्षस योद्धाओं से मंत्रणा शुरू कर दी। 

मंदोदरी के लाख समझाने पर भी दंभ से चूर दशानन को प्रभु श्री राम की ताकत का अंदाजा नहीं है। उसने फैसला किया कि वह बिना युद्ध के सीता जी को वापस नहीं करेगा। युद्ध के लिए दशानन की हुंकार के बाद लंका में राक्षसी सेना हरकत में आ गई। उधर, अंगद के वापस लौटने के बाद वानरी सेना जय श्रीराम की जय-जय कार के साथ लंका पर चढ़ाई के लिए तैयारी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर की रामलीला का 21वां दिन - फोटो : अमर उजाला
अब कभी भी महा संग्राम छिड़ सकता है। लीला देखने के लिए रामनगर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। आरती के बाद लीला को विराम दिया गया। रामनगर की रामलीला के दौरान लीला प्रेमियों को लगातार अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। रावण पंचायत भवन का मंच जिस मैदान में बना था। उसके ठीक सामने लीला प्रेमियों के बैठने के स्थान पर कीचड़ दलदल और जलभराव हो गया। लीला प्रेमियों का कहना था कि दुर्ग प्रशासन को एक दिन पहले लीला स्थल को दुरुस्त करा देना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें