फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या भवन में आज से शुरू होगी रामलीला, बाहरी लोगों का प्रवेश नहीं

Sat, 10 Oct 2020 12:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Ramlila
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकॉल के साथ ही चार दशक पुरानी रामलीला आज से शुरू हो जाएगी। संक्रमण को देखते हुए श्री चित्रकूट रामलीला समिति ने रामलीला का आयोजन अयोध्या भवन में ही कराने का निर्णय लिया है। भगवान राम की सभी लीलाएं 10 से 31 अक्तूबर तक बड़ा गणेश स्थित अयोध्या भवन में ही संपन्न होंगी। लीला से पहले और लीला के बाद पूरे भवन को सैनिटाइज किया जाएगा। इस दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी।

विज्ञापन

श्री चित्रकूट रामलीला समिति के व्यवस्थापक पं. मुकुंद उपाध्याय ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण रामलीला एक ही स्थान पर कराने का निर्णय लिया गया है। 10 अक्तूबर को मुकुट पूजन के साथ लीला आरंभ होगी और 31 अक्तूबर को दशावतार की झांकी के साथ समापन होगा।


22 दिनों की लीला में अयोध्या भवन को रोजाना सैनिटाइज कराया जाएगा। स्वरूपों को छोडकर हर किसी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। लीला के दौरान प्रसाद का भी वितरण नहीं किया जाएगा। चार दशकों की परंपरा को अनवरत रखने के लिए रामलीला कराने का निर्णय लिया गया है। घूम घूमकर होने वाली लीला को एक ही स्थान पर सीमित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

27 अक्तूबर को होने वाले भरत मिलाप का भी आयोजन अयोध्या भवन में ही कराया जाएगा। प्रशासन द्वारा जारी कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। सामाजिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजेशन का ध्यान रखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें