फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कठपुतलियां सुना रहीं राम की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण काशी की रामलीलाएं भले ही स्थगित चल रही हैं, लेकिन डिजिटल रामलीला पूरी दुनिया देख रही है। रोजाना सोशल मीडिया के मंच पर दो मिनट 18 सेकेंड की रामलीला का वीडिया काशी घाट वॉक के जरिए जारी किया जा रहा है। इसमें कठपुतलियां राम की कहानी सुना रही हैं।
विज्ञापन

काशी घाट वॉक के ट्वीटर हैंडल और फेसबुक पेज पर रोजाना रामलीला के प्रसंग दिखाए जा रहे हैं। चार दिनों की रामलीला के प्रसंग पूरे हो चुके हैं। रामनगर की रामलीला की तर्ज पर ही रोजाना के प्रसंग की रिकॉर्डिगिं की गई है। 30 अक्तूबर तक मात्र एक घंटा 10 मिनट में ही संपूर्ण रामायण प्रसारित हो जाएगी। काशी घाट वॉक के संस्थापक बीएचयू के न्यूरोलॉजिस्ट प्रो. वीएन मिश्रा ने बताया कि रामलीला का क्रम रामनगर की रामलीला के आधार पर निर्धारित किया गया है। वीडियो में दिखने वाले पात्र कठपुतलियां हैं। सोशल मीडिया पर 30 अक्तूबर तक रोजाना शाम को पांच बजे रामलीला का वीडियो जारी किया जाएगा।
कोरोना संक्रमण के कारण रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला को स्थगित कर दिया गया है। केवल सांकेतिक पूजन के जरिए परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। शासन के आदेश आने के बाद अब संभव है कि काशी की कुछ रामलीलाओं का मंचन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें