शिया के आठवें इमाम की शहादत में रविवार को अंगूरों का ताबूत उठाया गया। इस दौरान शिया समुदाय ने ताबूत की जियारत की और नौहाख्वानी मातम किया। रविवार को अंगूरों वाला ताबूत कालीमहाल की मस्जिद में स्व हाशिम रिजवी के अजाखाने में सजाया गया।
कालीमहाल में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अंगूरों के ताबूत की जियारत हुई। मजलिस को तलत आसिफ ने खिताब किया। भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की बेटी जरीना फातिमा ने नौहाख्वानी की। इस दौरान कनीज फातिमा ने कुरान पाक की तिलावत की। ताजीन जहरा ने मरसिया पढ़ा, इरम ने और शिखा फातिमा ने नौहा पढ़ा। संयोजन नुजहत फातिमा ने किया। देर रात तक ताबूत की जियारत के लिए लोग पहुंचते रहे। अजादार सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जियारत करते रहे।