फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-योगी भी रामजन्म के फैन: 40 साल से कर रहे शंखनाद, 69 की उम्र में खुद को ऐसे रखा है फिट

Thu, 20 Jun 2024 04:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी के रामजन्म के शंखनाथ का बखान पूरी दुनिया में है। 40 साल से वह शंखनाद कर रहे हैं। बीते मंगलवार को गंगा आरती में 2 मिनट 40 सेकेंड तक उनके लगातार शंखनाद करने पर पीएम मोदी और सीएम योगी भी मंत्र मुग्ध हुए। 
विज्ञापन
शंखनाद करते रामजन्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामजन्म योगी के शंखनाद की पूरी दुनिया दीवानी है। गंगा आरती हो या कोई राजनीतिक कार्यक्रम, शुरुआत रामजन्म के शंखनाद से होती है। चौबेपुर निवासी रामजन्म योगी अपनी योग क्रिया के बल पर 40 साल से ज्यादा समय से शंखनाद कर रहे हैं। 69 वर्षीय रामजन्म योगी सांस पर नियंत्रण के बल पर पांच मिनट तक एक लगातार शंखनाद करने की ताकत रखते हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान रामजन्म योगी ने एक ही सांस में लगातार 2 मिनट 40 सेकेंड तक शंख बजाया। उनकी इस अद्भुत कला से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मुग्ध हो गए।

रामजन्म योगी अब तक पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुएल मैक्रों, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे सहित कई अन्य राजनीतिक हस्तियों और देश के बड़े उद्योगपतियों के सामने शंखनाद कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 साल से शंख बजा रहे हैं रामजन्म

इसके अलावा लखनऊ में जी-20 सम्मेलन, मॉरीशस सहित कई देशों में शंख बजाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया जा चुका है। 20 साल तक उन्होंने रामनगर की रामलीला में भी शंख बजाया है।

रामजन्म योगी ने बताया कि वह 40 साल से शंख बजा रहे हैं। उनके घर के पास हनुमान मंदिर हैं। उन्होंने वहीं से शंख बजाने की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि शंख बजाते हुए धीरे-धीरे योग की क्रिया के जरिये अपने श्वसन प्रणाली पर नियंत्रण करना शुरू किया। प्राणायाम सहित अलग-अलग क्रियाओं के माध्यम से सांस खींचना, सांस छोड़ना और सांस रोकना तीनों क्रियाओं पर नियंत्रण कर शंख बजाना सीखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें