फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: रामेश्वर गांव को ग्रामीण टूरिज्म में मिला सिल्वर मेडल, मुख्य विकास अधिकारी दिल्ली में सम्मानित

Thu, 28 Sep 2023 07:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सीडीओ ने बताया कि रामेश्वर गांव को यह पुरस्कार स्वच्छता, पर्यटन विकास कार्य, पर्यटकों की बढ़ी संख्या और पर्यावरण संरक्षण के लिए कराए गए कार्यों के लिए मिला है।
विज्ञापन
बनारस banaras - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरहुआ विकास खंड के रामेश्वर गांव को ग्रामीण टूरिज्म में सिल्वर मेडल मिला। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल को दिल्ली में सम्मानित किया गया। वहीं, स्वच्छता सर्वेक्षण में बड़ागांव विकास खंड के बसनी गांव को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। सीडीओ ने बताया कि रामेश्वर गांव को यह पुरस्कार स्वच्छता, पर्यटन विकास कार्य, पर्यटकों की बढ़ी संख्या और पर्यावरण संरक्षण के लिए कराए गए कार्यों के लिए मिला है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी को मिला बेस्ट स्मार्ट सिटी अवॉर्ड: राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया सम्मान, इस आधार पर हुआ काशी का चयन
विज्ञापन


बसनी गांव को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने पर डीपीआरओ आदर्श पटेल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में राज्य स्तर पर चयनित 60 ग्राम पंचायत में से ग्राम पंचायत बसनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें