फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को फंसाने के लिए बनाया गया दबाव, शाहजहांपुर के पत्रकार ने लगाया ये आरोप

Tue, 24 Feb 2026 12:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रयागराज पुलिस द्वारा शंकराचार्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच के बीच शाहजहांपुर का एक पत्रकार सामने आया है। उसने आरोप लगाया कि उस पर शंकराचार्य को फंसाने के लिए दबाव बनाया गया। 
विज्ञापन
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और पत्रकार रमाशंकर दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी पत्रकार रमाशंकर दीक्षित सोमवार की देर शाम केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ पहुंचे और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एफआईआर की अर्जी देने वाले आशुतोष पांडेय पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


रमाशंकर ने कहा कि आशुतोष ने फोन किया और दबाव बनाते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को फंसाने के लिए कहा। कहा कि आरोप लगाओ कि बद्रीनाथ में अविमुक्तेश्वरानंद ने बच्ची का यौन शोषण किया था। तुम्हारा आर्थिक सहयोग किया जाएगा। हमने इन्कार कर दिया और कहा कि मेरे पिताजी दंडी संन्यासी थे इसलिए हमारी आत्मा गवाही नहीं दे रही है। इसपर आशुतोष ने धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम हमारा साथ नहीं दोगे तो हमारे पास और रास्ते हैं।

इसे भी पढ़ें; PM Modi Varanasi Visit: अगले महीने काशी आ सकते हैं पीएम मोदी, कर सकते हैं जनसभा
विज्ञापन
विज्ञापन




यूपी पुलिस की जगह गैर भाजपा शासित राज्य की पुलिस से कराएं जांच: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

उधर, केदारघाट स्थित श्रीमठ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि मेरे ऊपर लगे आरोपों की जांच यूपी पुलिस की जगह गैर भाजपा शासित राज्य की पुलिस से कराई जाए क्योंकि जनता को यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं है। जांच में सहयोग के लिए तैयार हैं। जांच शुरू हो और जल्दी सच सामने आए। इससे झूठ बोलने वाले बेनकाब होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें