फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए किसने कहा, राज्यसभा में बहुमत मिलते ही बनेगा राम मंदिर

Mon, 15 May 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
मंदिर निर्माण न्यास के उपाध्यक्ष आत्मानंद सरस्वती(लाल कपड़े में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण न्यास अयोध्या के उपाध्यक्ष और विश्व हिंदू जागरण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद सरस्वती ने रविवार को कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण शीघ्र होगा। राज्य सभा में भाजपा का बहुमत मिलने के बाद पार्टी को बड़े-बड़े काम करने हैं। 
विज्ञापन


सीतामढ़ी के सीता समाहित स्थल मंदिर में आदि शक्ति मां सीता का दर्शन पूजन करने पहुंचे स्वामी आत्मानंद सीतामढ़ी से सटे बनकट गांव निवासी गृह मंत्रालय के राजभाषा सदस्य व न्यास के उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा के आवास पर कार्यक्रम में पहुंचे।

उन्होंने कहा कि अब अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के साथ कश्मीर में धारा 370 को हटाने का समय नजदीक आ गया है। कहा कि जो प्रधानमंत्री देश की मुद्रा को एक रात में बंद कर सकता है, वह राष्ट्र हित के लिए बहुत कुछ कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि मुस्लिम धर्म में तीन तलाक बहन-बेटियों के लिए अभिशाप है।   
    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें