विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया
- फोटो : अमर उजाला
हमारा लक्ष्य हिंदू राष्ट्र का है और हम भारत को किसी भी कीमत पर पाकिस्तान नहीं बनने देंगे। यहां का पीएम और सीएम हिंदू ही होगा। ये बातें विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को भदोही में बजरंग दल काशी प्रांत के बौद्धिक कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि कश्मीर में सेना पर पत्थर फेंकने वाले हिंदुस्तान में रहने वाले पाकिस्तानी हैं। सेना पर पत्थर फेंकना भी युद्ध जैसा ही है। ऐसे राष्ट्र विरोधी तत्वों से सख्ती से निपटना चाहिए।
उन्होंने कहा हिंदू धर्म का आचरण मंदिर जाना, गो सेवा करने के साथ उसे रोटी खिलाना और गंगा की रक्षा करना है। प्रवीण तोगड़िया कहा, भूखे और दलित को भोजन कराना भी हिंदू सेवा का परम कर्तव्य है।
आगे कहा, जिस प्रकार शुक्रवार को मुसलमान मस्जिद में और ईसाई रविवार को चर्च में जुटते हैं, उसी प्रकार हिंदुओं के संगम के लिए प्रयाग है, लेकिन वहां हिंदू एक साथ नहीं जुट पाते। बजरंग दल के देश भर में चलाए जा रहे इस बौद्धिक शिविर का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोग जागरूक और एकजुट हों।