साड़ी की डिजाइन तैयार करने वाली नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या में राममंदिर के शिलान्यास के दौरान ही साड़ी पर इसे उतारने का आइडिया आया था। 15 दिन की कोशिशों के बाद डिजाइन तैयार की गई। कला विशेषज्ञों के मुताबिक उचंत बुनकरी कला रामायण काल की कला है। इसमें सुइयों के सहारे साड़ी की बुनाई होती है।
पीएम की मां के लिए भी बनाई थी साड़ी
सर्वेश बनारसी साड़ी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां की तस्वीर भी उकेर चुके हैं। उन्होंने बनारसी साड़ी पर पीएम मोदी और उनकी मां के अटूट प्रेम को दर्शाया था। सर्वेश पीएम की मां को ये साड़ी भेंट करना चाहते थे।