फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर मुद्दे पर बोले राज्यपाल, अध्यादेश लाना केंद्र सरकार का काम, मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं

Sat, 03 Nov 2018 02:47 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए अध्यादेश लाना केंद्र सरकार का अधिकार है। इस पर सरकार ही विचार करेगी। राज्यपाल इस मामले में कुछ नहीं कर सकते हैं। प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने यह बात कही। शुक्रवार को नाईक बतौर कुलाधिपति संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।  
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि अध्यादेश लाना है कि नहीं, यह फैसला केंद्र सरकार राष्ट्रपति से विचार-विमर्श के बाद करती है। बतौर राज्यपाल इस विषय पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, राम मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट में हैं। ऐसे में इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है। 

इस मुद्दे पर कुछ सांसदों की ओर से प्राइवेट मेंबर बिल लाने की कोशिशों पर राज्यपाल ने कहा कि हर सदस्य को लोकसभा-राज्यसभा में निजी विधेयक लाने का अधिकार है। ऐसा विधेयक संविधान के अनुरूप हैं कि नहीं, ये सदन का शीर्ष नेतृत्व तय करता है। निजी विधेयकों पर चर्चा के बाद सरकार द्वारा उत्तर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत अपराधों रोकने को सुधार की जरूरत : राज्यपाल

प्रदेश में संगठित अपराध कम हुए हैं लेकिन व्यक्तिगत अपराधों को लेकर सुधार और काम करने की आवश्यकता है। यह बात राज्यपाल राम नाईक ने शुक्रवार को लखनऊ रवाना होने से पहले पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड में पत्रकारों से कहीं।

राज्यपाल ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर समय-समय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी बातचीत होती रहती है। गुुरुवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों को कानून व्यवस्था को लेकर गंभीरता बरतने और लापरवाही न करने का निर्देश दिया था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें और त्वरित कार्रवाई करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें