फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर ट्रस्ट पर बोले कृषि मंत्री,- लोग 500 सालों से कर रहे थे इंतजार

Thu, 06 Feb 2020 03:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर लोग पिछले 500 वर्षों से इंतजार कर रहे थे। अयोध्या बहुत फैल चुका है। कोई नाराजगी होगी तो बातचीत से दूर हो जाएगी।

विज्ञापन

 


रामजन्म भूमि का फैसला कोर्ट द्वारा आया है। कोर्ट के दिए फैसले को देश ने स्वीकार किया है। शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कुसुम योजना के तहत 8 हजार किसानों को सोलर पंपों का सौगात देने की तैयारी कर रही है। भारत सरकार के बजट में 20 लाख किसानों को सौगात मिलेगी।

केंद्र सरकार की ओर से राम मंदिर निर्माण केलिए ट्रस्ट का ऐलान होने के साथ ही उप्र सरकार ने भी मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन अयोध्या के सैराही में देने का ऐलान किया था। हालांकि इस जमीन को लेकर कुछ विरोध भी हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तर्क यह दिया जा रहा है कि सरकार ने जो जमीन दी है, वह अयोध्या से 25 किलोमीटर दूर है। ऐसे में अयोध्या में रहने वाले मुस्लिम वहां नमाज पढ़ने नहीं जा सकते। इस बीच, उप्र सरकार के कृषि मंत्री ने कहा है कि मस्जिद की जमीन को लेकर यदि कोई नाराजगी होगी तो सरकार उसे दूर करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें