भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर के ट्रस्ट की घोषणा पर बात की।
विज्ञापन
दर्शन-पूजन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई भी निर्णय के लिए टाइमिंग का इंतजार नहीं करते। चाहे वह अनुच्छेद 370 को हटाने का मामला हो या फिर ट्रस्ट की घोषणा का हो।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इस घोषणा को दिल्ली चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। सभी राजनीतिक दलों को इस मुद्दे पर पीएम मोदी का समर्थन करना चाहिए। स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया। यहां से वो सोनभद्र के लिए रवाना हो गए।
मीडिया से ने जब उनसे पूछा कि राम मंदिर ट्रस्ट के ऐलान लेकर विपक्षी दलों ने इसकी टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं, इस पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विरोधी दलों इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।