फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली पर काशी में गंगा घाटों पर दिखेगी श्रीराम मंदिर की झलक, इस बार होगा बहुत कुछ खास

Thu, 22 Nov 2018 03:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
देव दीपावली को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देश पर विहिप की अगुवाई में हिंदू संगठनों ने आगामी 25 नवंबर को अयोध्या में धर्मसभा का आयोजन किया गया है। इसके दो दिन पूर्व 23 नवंबर को काशी में देव दीपावली मनाई जाएगी। घाटों पर दीयों की सजावट के साथ राम मंदिर की भी झलक दिखाई पड़ेगी।
विज्ञापन


इसके लिए कई संगठनों ने घाटों, चौराहों पर भगवान श्रीराम की पूजा करने की योजना बनाई है। उधर, संघ की पटेल शाखा की बैठक में 25 नवंबर को अयोध्या जाने वालों की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

संघ के काशी प्रांत के सह प्रांत प्रचारक मनोज ने कहा कि 25 नवंबर को समस्त हिंदू समाज अधिक से अधिक संख्या में अयोध्या पहुंचे। काशी से करीब एक लाख हिंदू अयोध्या जाएंगे। उधर, राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद ने अपना अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन


राम मंदिर के निर्माण के लिए लोगों से 25 नवंबर को अयोध्या चलने की अपील की गई। इस दौरान कई हिंदू संगठनों से संपर्क जारी है। साधु संतों की अगुवाई में यहां से हिंदू समाज 24 नवंबर को ही अयोध्या के लिए रवाना हो जाएगा। 
विज्ञापन

गंगा की लहरों पर होगा लेजर शो का शुभारंभ 

वाराणसी के सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो शुरू होने से पूर्व ही काशीवासी गंगा में लेजर लाइट की भव्यता देख सकेंगे। देव दीपावली पर गंगा में लेजर शो का आयोजन हो रहा है, जिसमें गंगा की लहरों पर गंगा की गाथा सुनाई जाएगी।

पर्यटन विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। पहली बार गंगा में लेजर शो का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से 23 नवंबर को राजघाट पर किया जाएगा। अस्सी घाट पर स्थाई और नियमित तौर पर लेजर शो की योजना बनाई गई है।

योजना के मुताबिक अगले साल से बहुप्रतीक्षित लाइट एंड साउंड शो सारनाथ में शुरू किया जाएगा। इसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में भगवान बुद्ध की जीवनगाथा तथागत की उपदेश स्थली पर जीवंत होगी। पर्यटन विभाग अमिताभ बच्चन के नाम पर अपनी मुहर लगा चुका है और उन्हें इसके लिए पत्र भी लिखा गया। प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले इसे हर सूरत में अंजाम दिया जाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें