फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण के लिए काशी प्रांत ने खोला खजाना, 74 करोड़ ऑफलाइन व आठ करोड़ ऑनलाइन दिए दान

Mon, 25 Dec 2023 05:55 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी में छह प्रांतों में से काशी प्रांत से सबसे ज्यादा समर्पण निधि जुटाई गई थी। 30 लोग ऐसे थे, जिन्होंने 25 लाख या उससे अधिक दान दिया था। सवा करोड़ रुपये भी दान में मिले थे।  
विज्ञापन
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए काशी प्रांत से 74 करोड़ ऑफलाइन और 8 करोड़ रुपये ऑनलाइन दान मिले थे। आरएसएस संगठन के लिहाज से यूपी में छह प्रांत हैं। काशी प्रांत से सबसे ज्यादा समर्पण निधि जुटाई गई थी। 30 लोग ऐसे थे, जिन्होंने 25 लाख या उससे अधिक दान दिया था। सवा करोड़ रुपये भी दान में मिले थे। इन सबको राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा में बुलाया गया है।

विज्ञापन


जौनपुर के ज्ञान प्रकाश सिंह दिए 1.25 करोड़
राममंदिर ट्रस्ट को काशी प्रांत से 1.25 करोड़ रुपये जौनपुर के ज्ञान प्रकाश सिंह ने दान दिया था। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले ज्ञान प्रकाश को भी प्राणप्रतिष्ठा में जाने का न्योता मिला है। उनका कहना है कि 20, 21 और 22 जनवरी को अयोध्या में रहना है। राममंदिर निर्माण का हिस्सा बनकर खुश और उत्साहित हूं। अब रामलला विराजमान हो रहे हैं।

स्वामी भवानी नंदन यति महराज ने दिए एक करोड़
गाजीपुर के महंत सिद्धपीठ हथियाराम मठ के महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नंदन यति महराज ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दान दिया था। इतनी बड़ी धनराशि पूर्वांचल के किसी साधु-संत ने नहीं दी थी। भवानी नंदन यति महाराज ने निधि समर्पण की राशि शिष्यों की मदद से जुटाई थी। उन्हें भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुलाया गया है। वह कहते हैं कि राष्ट्र मंदिर के निर्माण में योगदान दिया है। इसमें 10 हजार शिष्यों का संकल्प भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वापस की सोने की सिल्ली

निधि समर्पण राशि जुटाने में परेशानी भी आई। पैसा कम पड़ा तो यति महराज ने आरएसएस काशी प्रांत के पदाधिकारियों को सोने की सिल्ली प्रदान कर दी। इसकी कीमत 42 लाख रुपये बताई गई। हालांकि आरएसएस ने सोने की सिल्ली लेने से इन्कार कर दिया। साफ कहा कि निधि समर्पण में सोना लेने का प्रावधान नहीं है।

मसाला कारोबारी ने भी खोला खजाना
अमेठी निवासी और राजेश मसाला के प्रबंध निदेशक राजेश अग्रहरी ने मंदिर निर्माण के लिए सवा करोड़ रुपये दान दिए हैं। साथ ही 2.98 करोड़ की लागत से अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पर भव्य द्वार बनवा रहे हैं। 164 फीट चौड़ा और 64 फीट ऊंचा द्वार ही मंदिर परिसर में प्रवेश का प्रमुख द्वार होगा। वह कहते हैं कि भगवान श्रीराम में देश-दुनिया की आस्था है। इसका हिस्सा बनकर गौरवांन्वित महसूस कर रहा हूं।

कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल ने भी एक करोड़ रुपये दिए
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और प्रयागराज निवासी नंदगोपाल नंदी ने एक करोड़ रुपये दान दिया है। उन्हें भी ट्रस्ट की तरफ से प्राणप्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है। वह कहते हैं कि रामनाम में दुनिया समाहित है। इसका हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। प्राणप्रतिष्ठा में जाना और दर्शन-पूजन करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें