रामचरित मानस का पाठ करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया तो काशी में मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम की आरती उतारी। नाजनीन अंसारी द्वारा उर्दू में रचित राम आरती भी गाई गई और हिंदू-मुस्लिम महिलाओं ने मिलकर बधाई संदेश गाया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने आनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण पूरे विश्व को शांति के मार्ग पर ले जाएगा। डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि की आधारशिला सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। इस दौरान अर्चना भारतवंशी, डॉ. मृदुला जायसवाल, नजमा परवीन, नगीना बेगम, सोनी बानो, रुखसाना, नाजमा, शहनाज, रूखसार, अजमती, सोनी, मदीना, बशीरूननिशा आदि मौजूद रहीं।