नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर के सभागार में हनुमान चलीसा, सुन्दरकाण्ड एवं भगवत-भजन का आयोजन किया जा रहा है। लालगंज क्षेत्र के बहुआरा गांव स्थित हनुमान आश्रम पर भगवन्नाम संकीर्तन किया जा रहा है।
थम्हनपुरा गांव में बाबा धर्मेश्वरनाथ मन्दिर में ग्रामीणों द्वारा ऋषि रमण मिश्र के नेतृत्व में गौरी गणेश पूजन, नवग्रह पूजन, कलश स्थापना के बाद सुन्दरकाण्ड का पाठ व कीर्तन किया गया।