फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सरकार बनी तो देश फिर गुलाम होगा: रामगोविंद चौधरी

Mon, 30 Apr 2018 09:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने आम जनता को ठगा है। 2019 के लोस चुनाव में यदि भाजपा की सरकार बनी तो देश फिर से गुलाम हो जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा को हटाने के लिए सभी दल प्रतिबद्ध हैं। सपा नेता रामगोविंद चौधरी गाजीपुर के  आदर्श बाजार स्थित जंगीपुर विधायक डा. विरेंद्र यादव के आवास पर प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता से तमाम वादे किए थे, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया।

कर्जमाफी के नाम पर किसानों को धोखा दिया गया। महंगाई बेलगाम हो गई है। सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। यह सरकार आम जनता की नहीं, पूंजीपतियों की है। हक मांगने पर किसानों, गरीबों और कर्मचारियों को लाठियां खानी पड़ रही हैं। भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला है।
विज्ञापन


आए दिन लूट-हत्या, डकैती, दुष्कर्म की वारदात हो रही है। इसे रोकने में सरकार फेल नजर आ रही है। कहा, जितने भी एनकाउंटर हुए हैं, सब फर्जी हैं। यदि सपा की सरकार बनी तो इनकी जांच कराकर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

सरकार की नीतियों को जनता समझ चुकी है। कहा कि आने वाले चुनाव में वोट के माध्यम से जनता सरकार को जवाब देगी। सपा-बसपा गठबंधन के सवाल पर कहा कि भाजपा को हटाने के लिए सभी दल प्रतिबद्ध है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें