फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्वांचल विवि के रक्षित को मिलेगा अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक, 29वें दीक्षांत समारोह पर मिलेगा सम्मान

Mon, 04 Aug 2025 05:02 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: रक्षित प्रताप सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि अमर उजाला का नियमित पाठक होने के कारण ही उनमें पत्रकारिता के प्रति दिलचस्पी पैदा हुई।
विज्ञापन
 रक्षित प्रताप सिंह।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मेधावी छात्र रक्षित प्रताप सिंह को वर्ष 2025 का अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक मिलेगा। एमए इन मास कम्युनिकेशन में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर रक्षित प्रताप को विवि के 29वें दीक्षांत समारोह में यह पदक प्रदान किया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी की स्मृति में इस पदक की शुरुआत वर्ष 2019 में विश्वविद्यालय में की गई थी।
विज्ञापन


रक्षित प्रताप सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि अमर उजाला का नियमित पाठक होने के कारण ही उनमें पत्रकारिता के प्रति दिलचस्पी पैदा हुई। उनका लक्ष्य सिविल सेवा के क्षेत्र में जाने का है। 

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, शाहगंज तहसील के गांव अखंड नगर के शिक्षक रुद्र प्रताप सिंह के बेटे रक्षित प्रताप सिंह ने स्नातक की पढ़ाई तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय से पूरी की। सत्र 2023-25 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन से एमए की पढ़ाई की। परीक्षा में उन्होंने 7.85 सीजीपीए हासिल किया, जो कि सर्वाधिक है। इसी आधार पर उनका चयन अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक के लिए हुआ है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mau News: गिला भूसा हटा रही थीं सास- बहू, अचानक भरभराकर गिरी जर्जर दीवार; एक की मौत, एक घायल    
Trending Videos
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, रक्षित प्रताप सिंह को दो पदक प्रदान किए जाएंगे। एक पदक विश्वविद्यालय की ओर से और दूसरा अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी की स्मृति में दिया जाएगा। जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. चंदन सिंह ने रक्षित प्रताप को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। 

कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि रक्षित प्रताप ने अनुशासन और परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। यह सम्मान निश्चित ही अन्य विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। कुलपति प्रो. वंदना सिंह का कहना है कि रक्षित प्रताप की यह सफलता विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। यदि छात्र निरंतर प्रयास करते रहें तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें