फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2025: भाई की कलाई पर क्रिस्टल चंदन वाली राखियां बाधेंगी बहनें, इन खास राखियों की भी बढ़ी डिमांड

Mon, 04 Aug 2025 09:32 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के लिए राखियों की डिमांड होने लगी है। बाजार में दुकानें रंग- बिरंगी राखियों से सज गई हैं। क्रिस्टल चंदन वाली राखियों व आभूषण वाली राखियों की काफी डिमांड है। 
विज्ञापन
राखी की खरीदारी करती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन नौ अगस्त को है। पर्व के मद्देनजर बाजारों में दुकानें सज गई हैं। साथ ही बहनों के बीच भाई के लिए अच्छी राखी खरीदने के लिए होड़ मची है। एक तरफ जहां सामान्य राखियां 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक के मूल्य पर बाजार में उपलब्ध हैं वहीं क्रिस्टल चंदन वाली भैया-भाभी की राखी 300 रुपये से लेकर 500 रुपये में उपलब्ध हैं। पांच से 200 रुपये तक की राखी उपलब्ध है। वहीं स्वर्ण व्यापारी के यहां चांदी की राखी उपलब्ध है।

विज्ञापन


नगर में बाजार ओलंदगंज, पालीटेक्निक चौराहा, लाइन बाजार चौराहा, कोतवाली, सब्जी मंडी, कचहरी मार्ग आदि जगहों पर दुकान सजाई गई है। बाजारों में क्रिस्टल चंदन की राखी में भैया-भाभी के सेट वाली राखियां उपलब्ध हैं। यह 300, 400, 500 रुपये सेट में मिल रही है। क्रिस्टल एलिगेंट राखी 100 से 150 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा आजकल राखी का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। साथ ही स्टोन वर्क इस राखी में काफी सुंदर लगता है। 

लाइट वेट से लेकर हैवी वर्क में नजर वाली कई राखी मिल जाएगी। यह करीब 100 से 150 रुपये में मिल रही है। बाइक वाली राखी भी बच्चों के लिए ट्रेंड में है। बच्चों के लिए इस तरह की सिंपल राखी भी बेस्ट रहेगी। मार्केट में ऐसे में कई अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे। इसके अलावा बच्चों के पसंदीदा कार्टून की राखी भी मौजूद हैं। इसके अलावा लाइट वाली राखी भी मिल रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस बाबत ओलंदगंज में राखी विक्रेता सर्वज्ञ साहू ने बताया कि नए डिजाइन वाली ग्राहकों को राखी ज्यादा पसंद है। भाई के साथ भाभियों को राखी बांधने का ट्रेंड है। साथ ही बच्चों को कार्टून वाली राखियां खूब पसंद आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें; August 2025 Festival List: अगस्त में 30 से ज्यादा त्योहार और व्रत... रक्षाबंधन, तीज और जन्माष्टमी
 
आभूषण वाली राखियों की भी बढ़ी डिमांड 
स्वर्ण व्यापारी सूरज सोनी ने बताया कि बाजार में आभूषण वाली राखियों की भी चलन है। कुछ ग्राहक चांदी व सोने की भी राखियां लेकर जा रहे हैं। चांदी की राखियां 350 से 2500 रुपये तक तो सोने की राखियां 3500 रुपये लेकर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें