फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के लिए मुस्लिम महिलाएं तैयार कर रहीं राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रक्षाबंधन के त्योहार पर काशी की मुस्लिम महिलाएं भी तैयारियों में जुटी हैं। मुस्लिम महिलाएं अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपने हाथों से राखियां तैयार कर रही हैं। पीएम मोदी के द्वारा तीन तलाक जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का बिल पास करवाए जाने से मुस्लिम महिलाओं में उत्साह है। वे पीएम मोदी को अपना भाई बताकर रक्षाबंधन की तैयारी कर रही हैं। रामापुरा क्षेत्र में मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक और अनुच्छेद 370 समाप्त होने पर पीएम को बधाई दी।
विज्ञापन

रामापुरा की हुमा बानो का कहना है कि जिस तरह से पीएम मोदी ने तीन तलाक जैसी कुरीति को समाप्त करवाया वह केवल एक भाई ही कर सकता है। नरेंद्र मोदी देश के पीएम और वाराणसी के सांसद होने के साथ ही साथ देश की सभी मुस्लिम महिलाओं के बड़े भाई हैं। अपने भाई के लिए हम बहनों ने राखी तैयार की है। शादाब का कहना है कि प्रधानमंत्री ने तीन तलाक जैसी कुरीतियों से हम मुस्लिम महिलाओं को आजाद करवाया और इसके साथ ही अनुच्छेद 370 समाप्त कर जिस तरह से एक भाई की तरह जम्मू कश्मीर की मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाया, हम चाहते हैं कि वैसे ही प्रधानमंत्री आगे भी हम सभी के लिए ऐसे ही कार्य करते रहें। मुस्लिम महिलाओं का कहना है यह राखी हम पीएम मोदी को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें