फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी के बदले भाइयों से मांगेगीं शौचालय

Thu, 18 Aug 2016 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
चोलापुर में जागरूकता रैली निकालतीं किशोरियां।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत आमजन को जागरूक करने के लिए बुधवार को चिरईगांव ब्लॉक से किशोरी जिद योजना की शुरुआत हुई। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, डीएम विजय किरन आनंद और सीडीओ पुलकित खरे ने हरी झंडी दिखाकर किशोरियों को रवाना किया। जिले के आठों ब्लॉकों से रैली निकाली गई। ये किशोरियां जनता को खुले में शौच न करने और शौचालय बनवाने के लिए जागरूक करेंगी। साथ ही रक्षाबंधन पर भाइयों से शौचालय बनवाने की मांग करेंगीं। इसके लिए 760 गांवों में 7600 किशोरियों की टीमें बनाई गई हैं। इस मौके पर 100-100 सेनेटरी पैड की बिक्री मुख्य सेविकाओं ने कराई गई।
विज्ञापन

चिरईगांव संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय आशापुर गांव जिले के आला अधिकारियों ने किशोरी जिद रैली को हरी झंडी दिखाई। इसमें किशोरियां ‘राखी का है त्यौहार, भइया शौचालय का दो उपहार’ जैसे नारों से गांव गूंज उठा। रैली पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मुख्य बस्ती, हरिजन बस्ती होते हुए रविदास मंदिर पर समाप्त हुई। इसके बाद सभा हुई, जिसमें डीएम ने पांच सितंबर तक शौचालयों का निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया।   रोहनिया संवाददाता के अनुसार आराजी लाइन ब्लाक मुख्यालय से एसडीएम राजातालाब त्रिभुवन राम और बीडीओ राधेश्याम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना रैली को रवाना किया। यह रैली राजातालाब तहसील पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी सरोज रानी, एडीओ पंचायत सुनील सिंह, ज्योति शुक्ला, मुख्य सेविका बिंदू यादव, दीपिका, सरिता, पुष्पा, प्रवेश सिंह, उषा पांडेय आदि शामिल थीं। हरहुआ संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय से बीडीओ उमादेवी गुप्ता ने रैली को झंडी दिखाई। इसमें प्रभारी एडीओ पंचायत प्रमोद पाठक, प्रभारी सीडीपीओ शीला यादव, शशिप्रभा, सीता राय, मंजूलता राव, पूनम यादव, ज्योत्सना श्रीवास्तव, इंदू यादव, कामनी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन

दानगंज संवाददाता के अनुसार चोलापुर ब्लॉक मुख्यालय से ब्लाक प्रमुख सुभाष यादव ने रैली को रवाना किया। धरसौना बाजार होते हुए रैली लौटकर समाप्त हो गई। इसमें उषा सिंह, सुषमा सिंह, श्याम बाबू दोहरे, सुशील सिंह, मयंक मोहन गौड़ आदि शामिल थे। बड़ागांव संवाददाता के अनुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम मेहता ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी मीरा कुमारी, एडीओ पंचायत श्रीकांत दर्वे, बृजबाला सिंह, इंद्रासनी देवी, कलावती देवी आदि शामिल थीं। पिंडरा संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय से बीडीओ एसके मिश्र ने रैली को रवाना किया। यह रैली मंगारी बाजार और गंगापुर चौराहा होते हुए लौटी। इसमें सीडीपीओ शीला यादव और अनीता सिंह आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें