फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नति के लिए भ्रष्टाचार मुक्त माहौल है जरूरी : राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि स्वस्थ समाज बनाने के लिए भ्रष्टाचार मुक्त माहौल बेहद जरूरी है। भ्रष्टाचार नहीं होगा तो समाज भी उन्नति करेगा। ईमानदारी हर व्यक्ति की अपनी पूंजी होती है और उसको आने वाली पीढि़यों को देना होगा। श्री काशी गुजराती समाज की ओर से कर्णघंटा स्थित श्री काशी गुजराती समाज भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह को राज्यपाल ने गुजराती में संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुजरात से दूर बाबा विश्वनाथ की नगरी में आपने जो गुजराती संस्कृति को सहेज रखा है, वह काबिलेतारीफ है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्यपाल ने अपने शिक्षा मंत्री के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षकों की भर्ती में भ्रष्टाचार रोकने के लिए इंटरव्यू पर रोक लगा दी थी। समाज के लोगों से उन्होंने बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को और तेज करने का आह्वान किया। संस्मरणों को याद करते हुए राज्यपाल ने बताया कि जब वह प्रधानाचार्य थीं, तभी से बेटियों की शिक्षा के लिए कई जागरूकता कार्यक्रम चलाया था। राज्यपाल का स्वागत गुजराती समाज की महिलाओं ने पुष्प वर्षा और गुजराती गीत गाकर किया। समाज के अध्यक्ष अनिल शास्त्री व संयोजक विवेक पारीख ने राज्यपाल को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, भाजपा के प्रदेश प्रभारी सुनील ओझा, महेंद्र दवे, नवीन नागर, अश्वनी पारिख, विशाल पारिख, यश नागर, योगेश पटेल, जगदीश पटेल, रोशन गुजराती, आलोक पारिख, मनीषा पटेल, रेखा पारिख, प्रतिमा नागर, नीलम गांधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

काल भैरव और बाबा दरबार पहुंची राज्यपाल
वाराणसी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। बाबा का विधि-विधान से दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया। इसके उपरांत वह कालभैरव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची। मंदिर के महंत नवीन गिरी ने बाबा का विधि-विधान से पूजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें