फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के आहट पर हुई नक्सली सुगबुगाहट, गृहमंत्री के गांव को दी जा रही अतिरिक्त सुरक्षा

Mon, 25 Feb 2019 08:47 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव नजदीक है और ऐसे में प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम नहीं ले सकता। इसी के मद्देनजर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। ऐसा इसलिए है कि राजनाथ सिंह का गांव चंदौली जिले के नक्सली क्षेत्र में स्थित है। नक्सल क्षेत्र में नक्सली आहट की सुगबुगाहट के मद्देनजर पुलिस प्रशासन महकमा सतर्क हो गया है।

विज्ञापन


रविवार को नौगढ़ के जंगलों में कांबिंग के बाद सोमवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के गांव रामपुर-भभौरा में देर शाम एक प्लांटून पीएसी तैनात कर दी गई। वहीं एक प्लांटून औरवाटाड़ बंधा तथा पुलिस लाइन में रिजर्व रखा गया है। सूत्रों की माने तो चुनाव से पहले नक्सलियों की आहट की खुफिया रिपोर्ट के बाद पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है।  

नौगढ़ के पहाड़ी और जंगली क्षेत्र नक्सलियों के लिए सुरक्षित पनाहगार माना जाता है। जो जंगल के रास्ते सोनभद्र, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड से आते जाते रहे हैं। लेकिन दो दशक से नौगढ़ की वादियों में नक्सल गतिविधियों में काफी कमी आई है। लोग अब अमन चैन से गुजर बसर कर रहे हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा को देखते हुए पिछले काफी समय से गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पैत्रिक गांव रामपुर भभौरा में पीएसी की एक टुकड़ी तैनात रहती थी। लेकिन इन दिनों पुलिस महकमा भी इस बात को लेकर बेखबर हो गया और पीएसी की टुकड़ी को गृहमंत्री के गांव से हटा लिया गया। जबकि स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस रवैए का विरोध भी किया।

लेकिन इसकी जानकारी होने पर एडीजी ला एंड आर्डर ने तत्काल गोरखपुर से एक कंपनी पीएसी जिले के लिए रवाना कर दिया। शासन के निर्देश के बाद सोमवार को गृहमंत्री के गांव में एक प्लाटून पीएसी भेज दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों की ओर से गड़बड़ी की खुफिया रिपोर्ट के बाद पुलिस महकमा सक्रिय हुआ है। इसके बाद ही गृहमंत्री के गांव में दोबारा से पीएसी लगाई गई है। 

विज्ञापन

एक प्लाटून औरवाटांड़ बंधे पर है रिर्जव

demo pic - फोटो : अमर उजाला
एसपी चंदौली ने बताया कि गोरखपुर से एक कंपनी पीएसी के जवानों को जिले में भेजा गया है। इसमें एक प्लाटून गृहमंत्री के गांव रामपुर भभौरा, एक प्लाटून औरवाटांड़ तथा बाकि को पुलिस लाइन में रिजर्व रखा गया है। जरुरत पड़ने पर उन्हें भी अन्यत्र तैनात कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें