पेशवाई के लिए सभी नागा साधु 27 फरवरी को ब्रह्म मुहूर्त में बैजनत्था मंदिर पहुंच जाएंगे। घी-खिचड़ी की रस्म के बाद दोपहर 12 बजे पेशवाई शीशमहल कॉलोनी, कमच्छा, भेलूपुर होते हुए बड़ा हनुमान घाट स्थित जूना अखाड़ा पहुंचेगी।
बैठक में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रेम गिरि महाराज, उपाध्यक्ष महंत देवेंद्र पुरी महाराज, महामंत्री महंत राजेश्वर पुरी महाराज, महंत नारायण गिरि, महंत मोहन गिरि, महंत महेश पुरी, महंत शैलेंद्र गिरि और महंत मोहन भारती शामिल थे।