फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनाथ सिंह ने खूब छोड़े चुनावी तीर

Mon, 06 Mar 2017 06:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
विज्ञापन
जनसभा में बोलते गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा-कांग्रेस ने गठबंधन नहीं किया, बल्कि जनता को छलने का गठबंधन किया है। सपा ने प्रदेश में विकास किया है, तो किस मजबूरी में समझौता किया। कांग्रेस के युवराज ने खटिया पर सभा की। ऐसा पहली बार हुआ है कि एक नौजवान खटिया सभा करते देखा गया।
विज्ञापन


इसके बाद जब नौजवान ने देखा कि खटिया से कुछ नहीं होगा, तो उस साइकिल पर बैठ गया, जिसे मुलायम सिंह यादव ने पहले से ही पंक्चर कर दिया था। बची-खुची कसर शिवपाल ने चेन तोड़ कर पूरी कर दी। यह बात गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गाजीपुर जिले के जमानिया नगर के पांडेय मोड़ स्थित मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने बसपा पर कटाक्ष करते हुए कहा जो हाथी पीपल का पत्ता खाता था, उसे पैसा खिलाया जा रहा था, जिससे हाथी की सेहत खराब है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकार पिछले 15 साल से प्रदेश में है। लेकिन सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधा लोगों को नहीं दिला सकी।
विज्ञापन


अब तक चुनाव में भाजपा की लहर है और पूर्ण बहुमत से प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने जा रही है। ऐसे में आम जनता से अपील की कि वह बहकावे में न आएं। देश की सीमा सुरक्षा को लेकर कहा कि भारत ने कभी अपने सीमा का विस्तार करने के लिए किसी पर आक्रमण नहीं किया, लेकिन अगर कोई छेड़ता है, तो फिर उसे भारत छोड़ता नहीं है।

भारत अब कमजोर नहीं है। भारत ताकतवर बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारत कभी भी विस्तारवादी नहीं रहा। कहा कि कुछ माह पहले पाकिस्तान से कुछ आतंकवादी भारत में घुसे और हमारे 17 बहादुर जवानों की हत्या कर दी।


सरकार ने कठोर फैसला करते हुए निर्णय लिया कि इसका बदला लिया जाएगा और रणनीति  तैयार कर पाकिस्तान में घुस कर हमारे जवानों ने आतंकवादियों को करारा जवाब दिया गया। 
 
विज्ञापन

बोले, बसपा एवं सपा हारी हुई लड़ाई लड़ रही

गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री ने कहा कि विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास बोलता नहीं दिखता है। वर्तमान में किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है और खेतों तक पहुंच रहा है। कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

साथ ही बेटियों के लिए 50 हजार रुपये का बांड और युवाओं में दो से चार माह में हुनर पैदा कर रोजगार दिया जाएगा। उन्हें रोजगार करने के लिए ऋण की व्यवस्था भी की जाएगी। कहा कि भारी मतों से सुनीता को विजयी बनाने का आह्वान किया।

भाजपा प्रत्याशी सुनीता सिंह ने कहा कि सड़क खराब होने के वजह से सभा में पहुंचने में देर हुई है। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का कार्यकाल में कोई भ्रष्टाचार का आरोप नही लगा है। भोजपुरी में भी लोगों से संवाद कर वोटरों को रिझाने का प्रयास किया।

बसपा एवं सपा हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। जनता के लिए उपलब्ध कराए गए आपदा राहत सामग्री एवं गमन की जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें