फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: जंगल में राजगीर का पेड़ से लटका मिला शव, मई में होनी थी बेटी की शादी

Sat, 27 Mar 2021 11:34 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
शव मिलने पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद स्थित जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कठैचा कुटी के जंगल में शनिवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बक्सनपुर गांव निवासी 38 वर्षीय दुर्गेश यादव के रूप में हुई। दुर्गेश मां-बाप का इकलौता पुत्र था और राजगीर का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  इसके अलावा निजामाबाद नगर पंचायत क्षेत्र निवासी होटल संचालक ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी है।

विज्ञापन

                     
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बक्सनपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव का शव घर से मात्र 300 मीटर की दूरी पर कठैचा कुटी के जंगल के निकट बंद पड़े निजी विद्यालय के पास पेड़ में गमछे के सहारे लटका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों से पूछताछ में जुटी है।

दुर्गेश का पैर जमीन से सटा था। मृतक दुर्गेश यादव मां-बाप का एकलौता पुत्र था और दिव्यांग था। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की शाम घर से निकले थे। रातभर हम लोग पता लगाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। सुबह में सूचना मिली कि शव पेड़ से लटका है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की तीन पुत्री और एक पुत्र है। इकलौता पुत्र भी दिव्यांग है। बड़ी पुत्री सलोनी की मई में शादी होने वाले थी। इसकी तैयारी में दुर्गेश लगा था। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी हिमेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


होटल संचालक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन


आजमगढ़ स्थित निजामाबाद नगर पंचायत के वार्ड दो तिगीपुर मोहल्ला निवासी लक्ष्मीनारायण गोंड (48) पुत्र मेवालाल गौड़ ने शुक्रवार की रात घर पर ही फंदा लगाकर जान दे दी। रात 10 बजे पुत्र होटल से खाना लेकर घर पहुंचा तो जानकारी हुई। परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, इस दौरान पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। 
लक्ष्मी नारायण पांच वर्ष पहले विदेश में रहकर नौकरी करता था। इधर कई वर्षों से वह नई सड़क पर न्यू कालिका नाम से परिवार के जीविकोपार्जन के लिए होटल चलाता था। परिजनों के अनुसार, रात लगभग 10 बजे होटल से काम समाप्त करके घर पर आए तो कुछ परेशान थे। घर पर अपने कमरे में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि उसका बड़ा पुत्र गौतम होटल से पिता के लिए खाना लेकर घर आया तो घटना की जानकारी हुई। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत कैसे हुई है। परिजनों के अनुसार, तनाव के चलते ऐसे कदम उठाए हैं। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें