फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan politics: राजस्थान की सत्ता से बाहर होगी कांग्रेस, बनारस में सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार पर बोला हमला

Sat, 19 Aug 2023 09:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राजस्थान विधानसभा में उप नेता विपक्ष व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया शनिवार को वाराणसी पहुंचे। अमर उजाला संवाददाता से विशेष बात की और कहा कि अगले चुनाव में कांग्रेस राजस्थान की सत्ता से बाहर होगी। 
विज्ञापन
डॉ. सतीश पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में उप नेता विपक्ष व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जल्द जारी होगा। राजस्थान के नवनिर्माण के लिए काम करना है। कांग्रेस को सत्ता से बाहर करके भाजपा की सरकार बनानी है। जनता की सुविधा व सहूलियतों को ध्यान में रखकर संकल्प पत्र बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


भाजपा नेता दो दिवसीय (19-20 अगस्त) दौरे पर शनिवार को वाराणसी आए। देर शाम प्रबुद्धजनों से संवाद किया। रविवार को श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे, फिर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अक संस्था की तरफ से उन्हें करैक्टर ट्री सम्मान दिया जाएगा।

सर्वाधिक बेरोजगार राजस्थान में

वाराणसी आए सतीश पूनिया ने अमर उजाला संवाददाता से विशेष बात की और कहा कि राजस्थान का चुनाव जनधारणा पर होता है, जो भाजपा के पक्ष में है। वहां सत्ता का विरोध ही नहीं बल्कि जनाक्रोश है। कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, जो धरातल पर नहीं उतरा है। 19,422 किसानों का कर्ज अभी तक माफ नहीं हुआ। यह चुनाव का प्रभावी मुद्दा है। सर्वाधिक बेरोजगार राजस्थान में हैं।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का पलटवार, बोले- समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी सपा

विज्ञापन

अब तक 19 बार पेपर लीक हो चुका है। बेरोजगारी भत्ते की घोषणा की गई, लेकिन उसे जमीन पर नहीं उतारा गया। अभी तक 1.5 लाख लोगों को ही भत्ता दिया, जबकि 25 लाख से ऊपर बेरोजगार पंजीकृत हैं। कानून व्यवस्था बड़ा मुद्दा है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान में 10.92 लाख केस दर्ज हैं। प्रतिदिन 17 बलात्कार व 7 हत्याएं होती हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। 78 फीसदी लोगों को रिश्वत देनी पड़ती है।
विज्ञापन

2024 में राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतेगी भाजपा

सतीश पुनिया ने कहा कि भाजपा जमीनी मुद्दे पर काम करती है। इसी आधार 2023 में राजस्थान का चुनाव लड़ेंगे और सभी सीटें जीतेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव भरोसे का है। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में तमाम बदलाव हुए हैं। पाताल से अंतरिक्ष तक बदलाव दिख रहा है। कोई क्षेत्र नहीं बचा, जहां बदलाव नहीं हुआ। लोकसभा में राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतकर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें