फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र पत्नी के साथ पहुंचे विंध्यवासिनी दरबार, बोले - मां ने बुलाया तो मैं चला आया

Fri, 11 Jun 2021 06:21 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

विंध्य कॉरिडोर के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। उन्होंने कहा, विंध्य कॉरिडोर में आने वाले प्रत्येक दर्शनार्थी को बहुत सुविधा प्राप्त होगी।
 
विज्ञापन
मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करते राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। राज्यपाल वाराणसी से सड़क मार्ग से विंध्याचल पहुंचे। राज्यपाल ने पत्नी के साथ मां का दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद उन्होंने कहा कि वह हर नवरात्र में मां का दर्शन करने आते हैं लेकिन इधर करीब सवा साल से कोरोना संक्रमण को देखते हुए वह नहीं आ सके। अब मां को लगा कि यह उचित समय है तो उन्होंने बुलाया और मैं उनके दर्शन के लिए आया हूं।

विज्ञापन


विंध्य कॉरिडोर के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि इसके लिए वह मुख्यमंत्री को साधुवाद देते हैं। विंध्य कॉरिडोर में आने वाले प्रत्येक दर्शनार्थी को बहुत सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यहां के लोगों की सलाह व परामर्श के बाद जो निर्णय लिया है, वह स्वागत योग्य है। इससे विंध्य क्षेत्र का विकास होगा। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें