फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कलराज मिश्र ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, हैदराबाद की घटना को बताया दुखद

Sat, 30 Nov 2019 12:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में राज्यपाल कलराज मिश्र ने पत्नी के साथ दर्शन-पूज किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में पत्नी सत्यवती मिश्र के साथ षोडशोपचार पूजन किया। इस दौरान काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन


न्यास अध्यक्ष अशोक द्विवेदी ने पूजन के बाद राज्यपाल को काशी विश्वनाथ धाम का मॉडल दिखाया। मंदिर से बाहर मीडियाकर्मियों से बातचीत में राज्यपाल कलराज मिश्र ने हैदराबाद में की घटना को दुखद बताया।

विज्ञापन


दरअसल, हैदराबाद में कुछ लोगों ने एक युवा महिला पशुचिकित्सक(27) के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उसे जिंदा ही जला दिया। इसके बाद उसकी अधजली लाश को पुल से नीचे फेंक दिया गया।

विज्ञापन

राज्यपाल की पौत्री की शादी आज, जुटेंगे कई वीआइपी
राज्यपाल कलराज मिश्र की पौत्री डा. आकांक्षा की शादी शनिवार को बाबतपुर रोड स्थित लॉन में होगी। इस समारोह में कई वीआईपी भाग लेने आएंगे। यूपी और राजस्थान के अलावा देश भर से केंद्रीय व प्रदेश के नेता आएंगे। जिले के भाजपा नेताओं के अलावा जिले के विधायक व जनप्रतिनिधि जुटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें