फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, सड़क पर जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चक्रवाती तूफान मिचौंग की वजह से बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम तक रुकरुक कर हुई बारिश से जगहों पर जहां सड़क पर किचकिच हो गई। वहीं पानी भरने के कारण राह चलना मुश्किल हो गया। उधर ग्रामीण इलाकों में खेतों में पानी जमा होने से किसान परेशान हो गए हैं। धान की फसल को भी नुकसान हुआ है। बृहस्पतिवार को 6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शुक्रवार से मौसम साफ हो जाएगा लेकिन बारिश की वजह से आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही बारिश होती रही। शहरी इलाकों में बारिश तेज होने के कारण सड़कों पर लोगों को छाता लेकर निकलना पड़ा तो बचाव के लिए स्कूली छात्रों और आम लोगों ने रेनकोट का भी सहारा लिया। ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर खेतों में रखी फसल भीग गई।
00
कार्यालयों में रहा सन्नाटे जैसा माहौल
बारिश का असर सरकारी कार्यालयों, कचहरी सहित अन्य जगहों पर देखने को मिला। जहां कार्यालयों में सुबह ही फरियादियों की भीड़ लगती थी वहां दोपहर 12 बजे के बाद भी सन्नाटा रहा। बैंक और डाकघरों में भी लोग तब पहुंचे जब बारिश थोड़ी धीमी हो गई। सड़क पर भी कमोवेश यहीं स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन

सेहत पर भी पड़ेगा बदले मौसम का असर
कभी तेज बारिश तो कभी दिन में धूप निकल रही है। मौसम का यह बदलाव सेहत पर भी भारी पड़ेगा। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के फिजिशियन डाॅ. पीके सिंह का कहना है कि बारिश में भीगने से बचना चाहिए। जरा सा भीगने पर सिर में दर्द के साथ ही सर्दी, खांसी, बुखार होने की संभावना बढ़ जाती है। विशेषकर ऐसे मरीज जिन्हें सांस की बीमारी पहले से हैं, और बुजुर्गों को इस मौसम में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें