फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में मौसम का कहर: आंधी-बारिश के बीच बिजली और दीवार गिरी, तीन जिलों में दंपती सहित पांच की मौत

Tue, 05 May 2026 01:24 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बारिश-आंधी के बीच बिजली और दीवार गिरने से पूर्वांचल में दंपती सहित पांच की मौत हो गई। गाजीपुर में तीन, बलिया में एक और सोनभद्र में एक की मौत हुई। 
विज्ञापन
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश-आंधी के बीच बिजली और दीवार गिरने से सोमवार को पूर्वांचल में दंपती सहित पांच लोगों की मौत हो गई। बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के वन बिहार मार्ग पर आंधी के दौरान झोपड़ी की कच्ची दीवार गिर पड़ी और उसके मलबे में दबकर चांदनी (13) की मौत हो गई। 

विज्ञापन


इसी तरह गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में ट्यूबवेल की झोपड़ी में बैठे दंपती सुकर राजभर (45) और शिवकुमारी देवी (42) की बिजली गिरने से मौत हो गई। दंपती के बेटे सहित तीन लोग झुलस गए। 

गाजीपुर के ही गहमर कोतवाली क्षेत्र के उत्तर टोला कुशवाहा बस्ती में दीवार गिरने से हरिचरण कुशवाहा (58) की मौत हो गई। दूसरी तरफ, सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में बिजली गिरने से किसान धनधारी यादव (62) की मौत हो गई। वह घर से करीब एक किलोमीटर दूर पशुओं को चराने गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें