लोकमान्य तिलक टर्मिनस से आने वाली ट्रेन नंबर 11071 कामायनी एक्सप्रेस के वाराणसी पहुंचने का निर्धारित समय शाम 7:45 बजे था। यह ट्रेन एक घंटे 15 मिनट की देरी से रात नौ बजे स्टेशन पहुंची। इसी तरह दादर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 01027 स्पेशल ट्रेन को शुक्रवार रात 9:45 बजे वाराणसी पहुंचना था। यह ट्रेन तीन घंटे 10 मिनट की देरी से रात 12:55 बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची।
देहरादून से बनारस आने वाली ट्रेन नंबर 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस भी 55 मिनट की देरी से पहुंची। इसका निर्धारित समय अपराह्न 3:25 बजे था, जबकि ट्रेन शाम 4:20 बजे प्लेटफॉर्म नंबर चार पर पहुंची।
रूट डायवर्जन के कारण नई दिल्ली से आने वाली ट्रेन नंबर 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी एक घंटे 20 मिनट की देरी से पहुंची। ट्रेन के बनारस स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 4:40 बजे था, जबकि यह सुबह छह बजे पहुंची।