फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain Alert: दो दिन बादलों की आवाजाही के बाद झमाझम बारिश, शहर से गांव तक मौसम हुआ सुहाना; अलर्ट जारी

Fri, 17 Jul 2026 04:41 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में दो दिन तक बादलों की आवाजाही के बाद शुक्रवार शाम झमाझम बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। शहर के लहरतारा, फुलवरिया, कैंट, बीएलडब्ल्यू समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बीएचयू में ऐसा रहा दृश्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में दो दिनों से बादलों की आवाजाही के बाद शुक्रवार शाम मौसम ने आखिरकार करवट ले ली। झमाझम बारिश होने से भीषण गर्मी और चिपचिपी उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित था, लेकिन शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया।

विज्ञापन




बारिश शुरू होते ही शहर की सड़कों पर लोगों की भीड़ कम हो गई। कई जगह लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए तो बच्चों ने भीगकर मौसम का लुत्फ उठाया। वहीं दुकानदारों और राहगीरों ने भी राहत महसूस की। गर्मी से बेहाल लोगों ने बारिश को राहत देने वाली बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का असर शहर के अधिकांश इलाकों में देखने को मिला। लहरतारा, फुलवरिया, कैंट, बीएलडब्ल्यू, महमूरगंज, सिगरा, भेलूपुर, लंका और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। इसके अलावा सेवापुरी, रोहनिया, चिरईगांव, पिंडरा, हरहुआ और अन्य ग्रामीण इलाकों में भी झमाझम बारिश से खेत-खलिहान तर हो गए। किसानों ने बारिश को खरीफ फसलों के लिए लाभदायक बताया।

पिछले कुछ दिनों से गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए काशीवासी अच्छी बारिश की संभावना जता रहे थे। शुक्रवार शाम हुई बारिश के बाद लोगों का मानना है कि अब मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम में आई ठंडक से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली।

हालांकि बारिश के कारण कुछ निचले इलाकों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद अधिकांश लोगों ने बारिश का स्वागत किया और इसे लंबे समय से पड़ रही गर्मी से राहत देने वाला बताया।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आने के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें