डीसीएम का अगला हिस्सा।
- फोटो : संवाद
टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलने पर खजूरी चौकी प्रभारी गणेश प्रसाद पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान में गैस कटर से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दी। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है। हादसे के बाद कुछ समय तक रिंग रोड पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
राम अचल प्रजापति अपने पीछे पत्नी सुमन देवी, दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।