फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीले ड्रम का खौफ: लोको पायलट ने पुलिस से मांगी सुरक्षा, पत्नी बोली- मेरठ वाले मर्डर की तरह करेंगे हत्या

Sun, 20 Apr 2025 12:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: वाराणसी में रेलवे के वरिष्ठ सहायक लोको पायलट ने पत्नी और साले के खिलाफ सिगरा थाने में केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि पत्नी ने धमकी दी है कि मेरठ वाले मर्डर की तरह तुम्हारी हत्या करेंगे। 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे के वरिष्ठ सहायक लोको पायलट सुमित कुमार ने सिगरा थाने में पत्नी और साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सुमित के अनुसार, उनकी पत्नी साक्षी ने धमकी दी है कि मेरठ वाले मर्डर की तरह तुम्हारी हत्या करेंगे। साक्षी और उसके भाई रविराज ने उन्हें जमकर पीटा भी है। दोनों ने उन्हें धमकी दी है कि तीन दिन के अंदर उनकी हत्या करवा देंगे।

विज्ञापन


बिहार के गया के तरारी गांव के मूल निवासी सुमित कुमार वाराणसी लॉबी में वरिष्ठ सहायक लोको पायलट हैं। सुमित कुमार ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर में बताया कि वह पत्नी साक्षी के साथ छित्तूपुर में किराये के मकान में रहते हैं।

साक्षी के मोबाइल फोन में उसकी और उसके भाई रविराज की कॉल रिकार्डिंग में उन्होंने अपनी हत्या का प्लान सुना। इस बारे में जब साक्षी से पूछा तो वह बोली कि मेरठ वाले मर्डर की तरह तुम्हारी हत्या करेंगे। इसके बाद उनकी पत्नी ने अपने भाई को बुलाया। दोनों ने मिलकर उनकी जमकर पिटाई की। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: दिल्ली से कामकाज छोड़कर आया, बनारस में करने लगा छिनैती; दो दोस्तों समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन


सुमित ने पुलिस को बताया कि पत्नी उनकी हत्या कराकर नौकरी पाना चाहती है। उन्हें डर है कि कभी भी उनकी हत्या की जा सकती है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वादी की ओर से दिए गए पेन ड्राइव की जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें