रेल में बिना टिकट यात्रा करने वालों को पकड़ने के लिए रेलवे ने टिकट जांच का अभियान चलाया और 136 ऐसे लोगों को पकड़ा जो बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। जांच के दौरान ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। 63 हजार जुर्माना वसूला गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रेलवे ने बुधवार को वाराणसी-छपरा डाउन लिक्षवी एक्सप्रेस में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से 10 टिकट जांच कर्मचारियों की टीम ने 136 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा और 63,490 रुपये का जुर्माना वसूला। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने यात्रियों से उचित टिकट लेकर यात्रा की अपील की।
विज्ञापन
मार्च 2025 में बिना टिकट यात्रा से 1.77 करोड़ रुपये और वित्तीय वर्ष 2024-25 में 21.61 करोड़ रुपये की आय अर्जित की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में माह 2025 में बिना टिकट रूप से यात्रा करने वाले 26845 यात्रियों को प्रभारित करते हुए 1.77 करोड़ की आय अर्जित की।