अनुभवी कर्मचारियों के बजाय ग्रुप डी के कर्मियों से काम लिया जा रहा है। इसी बीच हंगामे को देखते हुए भटनी पैसेंजर ट्रेन लगभग आधे घंटे के बाद सात बजे के बाद स्टेशन से रवाना हुई। रेल कर्मचारियों के अनुसार जौनपुर के शाहपुर के मूल निवासी अनिल कुमार पांडेय पिछले कई साल से भेलूपुर के लखराव में रह रहे थे। उधर, इस घटना से पत्नी ऊषा देवी और बेटी-बेटे बेसुध रहे। स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार के अनुसार इस घटना की जांच कराई जा रही है।